सम्बंधित जानकारी
- जान्हवी की सादगी और मासूमियत ने दिलाई श्रीदेवी की याद
- Bigg Boss 16: सर्कस की थीम पर आधारित है घर, 5 बेडरूम का का क्या है पेंच?
- दृश्यम 2 के पहले दृश्यम का रिकॉल टीज़र, कहानी वहीं से शुरू जहां हुई थी दृश्यम खत्म
- पिंक शर्ट के बटन खोल मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर
- सोनी टीवी का इंडियन आइडल सीज़न 13: एक अक्टूबर से टॉप 15 कंटेस्टेंट्स का द ड्रीम डेब्यू
'आदिपुरुष' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | prabhas starrer adipurush first look poster out
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का फैंस काफी लंबे वक्त से इंतजार कररहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं।
वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। पोस्टर में प्रभास राम की भूमिका में धनुष पकड़े नजर आ रहे हैं। वह जमीन पर अपने पैर टिकाए आसमना की ओर धनुष-बाण लिए निशाना साध रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, 'आरंभ। अयोध्या की सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
