सम्बंधित जानकारी
- दृश्यम 2 के पहले दृश्यम का रिकॉल टीज़र, कहानी वहीं से शुरू जहां हुई थी दृश्यम खत्म
- सोनी टीवी का इंडियन आइडल सीज़न 13 एक अक्टूबर से, टॉप 15 कंटेस्टेंट्स का द ड्रीम डेब्यू
- विक्रम वेधा का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर: पहले दिन 20 करोड़ की उम्मीद, रितिक रोशन का नाम दिलाएगा अच्छी ओपनिंग
- क्रिमिनल जस्टिस- अधुरा सच : पंकज त्रिपाठी ने किया निर्देशक रोहन सिप्पी के साथ काम करने का अनुभव साझा
- अब हर दिन टेलीकास्ट होगा 'अनुपमा', स्टार प्लस के सभी शोज दर्शक देख पाएंगे पूरे सप्ताह
Bigg Boss 16: सर्कस की थीम पर आधारित है घर, 5 बेडरूम का का क्या है पेंच?
छोटे परदे का सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो बिग बॉस का सीज़न 16 कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करेंगे जो कि शो का सबसे बड़ा आकर्षण है। इस बार कई लोकप्रिय और विवादास्पद नामों के इस शो में हिस्सा लेने की चर्चा है।
बहरहाल, बिग बॉस हाउस अपने नए मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बात तो घर का कायापलट कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि बिग बॉस हाउस को इस बार सर्कस की थीम पर डेकोरेट किया गया है। इस बार घर में पांच बेडरूम होंगे। अब तक एक ही बेडरूम होता था। अब 5 बेडरूम का पेंच क्या है इसका खुलासा शो जिस दिन शुरू होगा उसी दिन पता चलेगा।
इन पांच बेडरूम में एक रूम कैप्टन का होगा, जो बहुत बड़ा और सुविधाओं से लैस होगा। इसे कैप्टन रूम कह कर पुकारा जाएगा। अन्य कमरों के नाम हैं- ब्लैक एंड व्हाइट रूम, विंटेज रूम, कार्ड्स रूम और फायर रूम।
साथ ही हाउस में कई बदलाव किए गए हैं जिनके बारे में धीरे-धीरे जानकारी दी जाएगी। सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार शो का हिस्सा कौन होगा। कई नामों की चर्चा है, लेकिन अंतिम लिस्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
Edited by: Samay Tamrkar
