1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. प्रभास की फिल्म राधेश्याम की भी रिलीज टली, जर्सी आरआरआर और पृथ्वीराज पहले ही बढ़ चुकी हैं आगे

प्रभास की फिल्म राधेश्याम की भी रिलीज टली, जर्सी आरआरआर और पृथ्वीराज पहले ही बढ़ चुकी हैं आगे

Radhe Shyam
कोविड की मार से फिल्म इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बिज़नेस बहुत नीचे आ गया है। सिनेमाघर बंद हो रहे हैं और नई फिल्मों की रिलीज लगातार टल रही है। 
 
प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म राधेश्याम 14 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इसे हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालयम भाषा में रिलीज किया जाना था। करोड़ों की लागत से तैयार इस फिल्म को कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 
इसके पहले शाहिद कपूर की जर्सी, एसएस राजामौली की आरआरआर और अक्षय कुमार की पृथ्वीराज की ‍रिलीज भी टल चुकी है। ये फिल्में दिसम्बर और जनवरी में रिलीज होने वाली बड़े बजट की मूवी थी। 
अगला लेख
बहुत बदतमीज तोता है : चटपटा चुटकुला