सम्बंधित जानकारी
- लेट आने पर समीर वानखेड़े ने लगाई अनन्या पांडे को फटकार, बोले- ये आपका प्रोडक्शन हाउस नहीं...
- अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
- महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने शुरू की 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर
- रानी मुखर्जी ने पूरी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की शूटिंग
- Happy Birthday Malaika Arora : जब कैटरीना कैफ ने उड़ाया था एक्ट्रेस के फैशन लेबल का मजाक
प्रभास को जन्मदिन पर अनुष्का शेट्टी ने खास में दी बधाई, बोलीं- आपकी सभी कहानियां पूरे देश में... | prabhas gets birthday wishes from anushka shetty
'बाहुबली' स्टार 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रभास को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी करीबी दोस्त प्रभास को जन्मदिन की बधाई दी है।
अनुष्का शेट्टी ने प्रभास की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रभास बैग लटकाए औ कैप पहने नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक छोटा, प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जीवन में जो भी कुछ हमे मिलता है उसमे से आपको बेहतरीन मिले और आपकी सभी कहानियां पूरे देश में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें। खुशी और स्वास्थ्य आपके रास्ते।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयरकी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। प्रभास और अनुष्का सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तेलुगू फिल्म 'बाहुबली' में साथ में अभिनय किया था।
'मिर्ची' में उनकी जोड़ी आज भी पर्दे पर बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। प्रभास और अनुष्का फिल्म 'बिल्ला' में भी साथ नजर आए थे।
