शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor wishes malaika arora on her birthday with this romantic photo
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:36 IST)

अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर | arjun kapoor wishes malaika arora on her birthday with this romantic photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

 
अर्जुन कपूर ने मलाइका संग एक रोमांटिक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में अर्जुन मलाइका संग बैठे नजर आ रहे हैं। मलाइका उन्हें माथे पर किस करती दिख रही हैं। कपल टेरेस पर बैठकर पार्टी कर रहा है।
 
इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, आज के दिन या किसी और दूसरे दिन मैं बस तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं। दुआ करता हूं कि इस साल तुम सबसे ज्यादा मुस्कुराओ।
 
अर्जुन की इस पोस्ट पर मलाइका ने कमेंट किया, 'साफ दिख रहा है कि इस तस्वीर में मैं तुम्हें स्माइल करवा रही हूं।' वहीं करीना कपूर ने कमेंट कर इस फोटो का क्रेडिट मांगा है।
 
बता दें कि मलाइका अपने काम के साथ-साथ अर्जुन कपूर संग रिश्ते की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। अर्जुन जहां 36 साल के हैं वहीं मलाइका की उम्र 48 साल हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती हैं।
 
ये भी पढ़ें
लेट आने पर समीर वानखेड़े ने लगाई अनन्या पांडे को फटकार, बोले- ये आपका प्रोडक्शन हाउस नहीं...