बुधवार, 4 अक्टूबर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. oh my god 2 film shooting in mahakal temple akshay kumar first look posters
Written By
पुनः संशोधित: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (13:16 IST)

महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने शुरू की 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर

महाकाल के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार ने शुरू की 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर किया शेयर - oh my god 2 film shooting in mahakal temple akshay kumar first look posters
साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं अब इस फिल्म का दूसरे पार्ट 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

 
इस फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अक्षय कुमार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की। 
 
उज्जैन में दत्त का अखाड़ा और रामघाट पर भी कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। मंदिर परिसर को शूटिंग के हिसाब से सजाया गया है।
 
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है। अक्षय ने दो पोस्टर शेयर किए हैं। 
 
इन पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय.. आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहिए OMG-2 के लिए। ये एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर चिंतन करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है। उम्मीद है कि इस जर्नी के माध्यम से हमें आदियोगी की ऊर्जा और आशीर्वाद देंगे। हर हर महादेव।'
 
इस बार परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।‍ फिल्म में यामी गौतम भी अहम भुमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी मलाइका अरोरा को जन्मदिन की बधाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर