गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pooja bhatt tweet on rahul gandhis bharat jodo yatra
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (16:42 IST)

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर पूजा भट्ट बोलीं- दर्द दर्द होता है...

Rahul Gandhi
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा भट्ट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हाल ही में पूजा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर ट्वीट किया है।

 
राहुल गांधी कन्याकुमारी से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर गए।  
 
पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, 'श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से भारत जोड़ों यात्रा की गरिमामय शुरुआत। दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है, बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है। दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है। राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा।'
 
पूजा भट्ट के इस ट्वीट को खूब लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। पूजा भट्ट जल्द ही फिल्म 'चुप' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।