(Photo:Instagram)
पूजा बेदी ने मिलिंद सोमन का समर्थन किया है। एक्ट्रेस का मानना है कि इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है और अगर न्यूडिटी क्राइम है तो नागा बाबओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, मिलिंद सोमन की इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता उन लोगों की सोच में है जो कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। गुड लुकिंग और फेमस होना और बेंचमार्क सेट करना ही इनका जुर्म है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सारे नागा बाबओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिर्फ राख को लपेट लेना इसे किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं बनाता।
A bsolutely nothing obscene about @milindrunning aesthetic pic. The obscenity lies in the minds of a viewer imagining more!
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) November 8, 2020
His crime is being good looking,famous & setting bench marks!
If nudity is a crime all naga babas should be arrested. Smearing ash can't make it acceptable! pic.twitter.com/vTTAK8whIi
4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समंदर के किनारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच की शिकायत के बाद मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
बताते चलें, पूजा बेदी अपने समय में फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। 1991 में पूजा बेदी एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया।
पूजा बेदी ने कॉन्डोम के एड में काम किया था और ये पहली बार था जब कोई एक्ट्रेस कॉन्डोम के एड में नजर आई थी। इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गईं थीं। वहीं उस वक्त उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।
पूजा का आमिर खान के साथ जो जीता वही सिकंदर में लिपलॉक और स्कर्ट उड़ने वाला मर्लिन मुनरो पोज भी काफी चर्चा में रहा था।