1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pm narendra modi wished birthday to lata mangeshkar

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई

PM Modi
स्वर कोकिला लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना 92वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर लता जी को देश दुनिया से ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियों हासिल की है।

 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 
 
बता दें कि लता मंगेशकर और पीएम मोदी के बीच अच्छे रिश्ते हैं। मोदी लता मंगेशकर को अपनी बहन का दर्जा देते हैं। दोनों हर साल जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे को बधाई देना नहीं भूलते हैं। 
 
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियों हासिल की है। लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिन्दी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।
 
अगला लेख
'इंडियन आइडल' का पूर्व कंटेस्टेंट बना चोर, 30 आपराधिक मामले दर्ज