शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. payal rohatgi and sangram singh to host a grand reception in mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (15:47 IST)

शादी के डेढ़ महीने बाद भी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का जश्‍न जारी, अब मुंबई में होगा रिसेप्शन

शादी के डेढ़ महीने बाद भी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का जश्‍न जारी, अब मुंबई में होगा रिसेप्शन | payal rohatgi and sangram singh to host a grand reception in mumbai
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने 9 जुलाई 2022 को आगरा में कॉमन वेल्थ हैवी वेट विनर संग्राम सिंह से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को डेढ़ महीने भले बीत गए हैं लेकिन जश्न का सिलसिला अब तक चल रहा हैं। आगरा में ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है।

 
इस रिसेप्शन पार्टी में टीवी हस्तियां तो मौजूद होंगी ही साथ ही राजनीतिक और खेल जगत के सितारें भी इन दोनो को आशीर्वाद देने जरूर पहुचेंगे। 27 अगस्त 2022 को मुम्बई के जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में इनका रिसेप्शन रखा गया हैं। 
 
पायल और संग्राम की रिसेप्शन पार्टी के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी होंगे। हाल ही में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी इनसे मिलने भी गए थे और संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट भी किया था। 
 
इसके अलावा महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के आने की भी आशंका जताई जा रही हैं। खेल जगत के महारथियों को संग्राम सिंह ने न्योता दिया हैं इसके अलावा टीवी जगत के कुछ सितारों की आने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं।
 
एक्टर परेश रावल और डायरेक्टर संजय गुप्ता, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, लारा दत्ता ने पायल और संग्राम को शादी की ढेरों सारी बधाइयां भी दी।
 
पायल और संग्राम पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। संग्राम सिंह ने रियलिटी शो 'लॉकअप' में पायल को शादी के लिए प्रपोज किया था। 
 
ये भी पढ़ें
भारत के 10 सबसे हसीन Sunset Spots, एक बार देख लिया तो नहीं भूलेंगे जीवन भर