1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar starrer cuttputlli ott rights sold out

इतने करोड़ में बिके अक्षय कुमार की 'कठपुतली' के राइट्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

akshay kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज होती है और दूसरी की रिलीज डेट सामने आ जाती है। अक्षय जल्द ही 'कठपुतली' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

 
इससे पहले रिलीज हुई अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अक्षय कुमार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया है। फिल्म 'कठपुतली' 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म कठपुतली मेकर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने मेकर्स को तगड़ी डील ऑफर की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म के राइट्स 125 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। 
 
फिल्म 'कठपुतली' सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो एक ऐसे सीरियल किलर की खोज कर रहा है जो हर कत्ल के बाद बॉडी को सार्वजनिक जगहों पर छोड़ देता है। फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी। 
 
अगला लेख
'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे