सम्बंधित जानकारी
- कार में बैठा शख्स क्या जान्हवी कपूर का बॉयफ्रेंड है
- पठान की सफलता से डरा शहज़ादा, कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ी
- पठान की बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ सफलता के 6 कारण
- सरेआम इस एक्ट्रेस ने कहा कि शाहरुख खान मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो
- 'त्रिदेव' फेम ओए ओए गर्ल सोनम की बॉलीवुड में वापसी
पठान 300 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए तैयार, तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड | Pathaan box office collection nearly 300 crore mark
6 दिन में पठान ने 296.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और सातवें दिन तीन सौ करोड़ क्लब में एंट्री होना तय है। इस तरह से पठान इस क्लब में सबसे तेज शामिल होने वाली फिल्म बनने को तैयार है। इसके पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन का था, जिसने 300 तक पहुंचने के लिए 10 दिन लिए थे। अब शाहरुख की फिल्म के नाम यह रिकॉर्ड होगा। 300 के आंकड़े के पार करने में इन फिल्मों ने इतना समय लिया है:
- पठान : 7 दिन
- बाहुबली 2 (हिंदी) : 10 दिन
- केजीएफ 2 (हिंदी) : 11 दिन
- दंगल : 13 दिन
- संजू : 16 दिन
- टाइगर जिंदा है : 16 दिन
- पीके : 17 दिन
- वॉर : 19 दिन
- बजरंगी भाईजान : 20 दिन
- सुल्तान : 35 दिन
शाहरुख की पहली फिल्म
तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पठान शाहरुख खान की पहली फिल्म बन गई है। जाहिर सी बात है कि यह शाहरुख के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। पठान के 6 दिन के कलेक्शन (296.50 करोड़ रुपये) इस प्रकार हैं:
- पहला दिन : 55 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन : 68 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन : 38 करोड़ रुपये
- चौथा दिन : 51.50 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन : 58.50 करोड़ रुपये
- छठा दिन : 25.50 करोड़ रुपये
तमिल-तेलुगु वर्जन 10 करोड़ पार
हिंदी के अलावा पठान को तमिल और तेलुगु वर्जन में भी रिलीज किया गया है। फिल्म ने तमिल-तेलुगु वर्जन कलेक्शन इस प्रकार किया है:
- पहला दिन : 2 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन : 2.50 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन : 1.25 करोड़ रुपये
- चौथा दिन : 1.75 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन : 2.25 करोड़ रुपये
- छठा दिन : 1 करोड़ रुपये
- कुल : 10.75 करोड़ रुपये
फिल्म भारत के साथ-साथ विदेश में भी जोरदार प्रदर्शन कर रही है। पठान की कामयाबी से बॉलीवुड में खुशी का माहौल है और लंबे समय बाद इतनी बड़ी हिट फिल्म मिली है।
