बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra to star in the hindi remake of the girl on the train
Written By

'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिन्दी रीमेक में परिणीति चोपड़ा निभाएंगी यह किरदार

The Girl on the Train Hindi Remake
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा वह साइना नेहवाल की बायॉपिक की भी तैयारी कर रही हैं। वहीं अब एक और फिल्म में परिणीति की एंट्री की खबर सामने आ रही है।
 
परिणीति चोपड़ा को फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ऑफिशल हिन्दी रीमेक के लिए कास्ट किया गया है। खुद परिणीति ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की घोषणा की है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, 'इस थ्रिलिंग सफर पर निकल पड़ी हूं। द गर्ल ऑन द ट्रेन के ऑफिशल हिन्दी रीमेक को लेकर उत्साहित हूं।'

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा का किरदार एक ऐसी विधवा महिला का होगा जो शराबी है और एक क्राइम सीन की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। हॉलीवुड की फिल्म में यह भूमिका एमिली ब्लंट ने निभायी है जिन्हें 2016 की फिल्म में बेहतरीन भूमिका के लिए आलोचकों की ओर काफी सराहना मिली थी। 
 
यह फिल्म 2015 में इसी नाम से आई पॉला हॉकिन्स की बेस्टसेलर नॉवल पर आधारित थी और फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस सायकोलॉजकिल थ्रिलर फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा और फिल्म को इंडियन तौर-तरीके से बनाया जाएगा। हिन्दी रीमेक को रिभू दासगुप्ता डायरेक्टर करेंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
सलमान खान की फिल्म से नहीं टकराएगी रणबीर की फिल्म