सम्बंधित जानकारी
- क्या 'मास्टर ब्लास्टर' में संजय दत्त संग काम करेंगे टाइगर श्रॉफ, एक्टर ने बताई सच्चाई
- दर्शकों का पसंदीदा चैनल बना, टीआरपी चार्ट्स पर 175 हफ्ते तक बना रहा नंबर 1 चैनल
- 'मिशन रानीगंज' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार अपनी टीम संग सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन के लिए हैं तैयार
- 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी करीना कपूर, एक्ट्रेस ने कही यह बात
- 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस
चूड़ा सेरेमनी से शुरू हुई परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्में, राघव चड्ढा संग इस दिन लेगी सात फेरे | parineeti chopra raghav chadha wedding update
parineeti chopra raghav chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। परिणीति अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो चुके हैं। उदयपुर का 'द लीला पैलेस' दुल्हन की तरह सज गया है। प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है।
लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का फंक्शन हुआ, जिसमें कपल के परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। इसके बाद शादी की अन्य रस्में भी जारी है।
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए पूरे उदयपुर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।
बताया जा रहा है कि कपल ने मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटी भी प्लान की है। राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी। इसके बाद वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति को लाने नाव से होटल लीला पैलेस जाएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
