1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. star plus remains number 1 channel on trp charts for 175 weeks

दर्शकों का पसंदीदा चैनल बना, टीआरपी चार्ट्स पर 175 हफ्ते तक बना रहा नंबर 1 चैनल

Star Plus Channel
Star Plus Channel: बार्क की रिपोर्ट आ चुकी है। ऐसे में एक बार फिर स्टार प्लस ने अपने कंटेंट से खुद को साबित किया है। कंटेंट के मामले में स्टार प्लस दर्शकों की पहली पसंद है। टीआरपी चार्ट में स्टार प्लस के शो आगे है, जबकि चैनल ने लगातार 175 हफ्तों तक नंबर 1 बने रहने का मील का पत्थर पूरा कर लिया है।
 
स्टार प्लस दर्शकों का सबसे पसंदीदा चैनल है। इस चैनल पर दर्शकों को रोमांस से लेकर ड्रामा और थ्रिलर शैलियों तक कई अलग अलग तरह के शोज परोसे जाते हैं। वैसे स्टार प्लस अपने दर्शकों के बीच दिलचस्प और मजेदार कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। 
 
कहना सही होगा कि यह चैनल, विशेष रूप से, एक ऐसा हब है जहां दर्शक अपने बेहद आकर्षक शोज के जरिए प्यार, ड्रामा, बदला जैसी कई और भावनाओं को महसूस करते और देखते हैं। चैनल के पास अनुपमा जैसे शो की एक शानदार लाइनअप है, जो वुमन एम्पावरमेंट को प्रदर्शित करता है, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, तितली, बातें कुछ अनकही सी, और कह दूं तुम्हें, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस्ड है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।
 
स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की भाविका शर्मा उर्फ ​​सावी ने स्टार प्लस के नंबर वन चैनल बनने पर अपना उत्साह शेयर करते हुए कहा, मैं स्टार प्लस के साथ जुड़ने के लिए बेहद आभारी हूं। दर्शकों ने स्टार प्लस को खूब सारा प्यार और सराहना देकर इसे नंबर वन चैनल बना दिया है। मैं 'गुम है किसी के प्यार में' और स्टार प्लस का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसे ही माइलस्टोन को छूते रहेंगे और ऊंचाइयां और सफलता हासिल करते रहेंगे।
 
अनुपमा हर हफ्ते की तरह टीआरपी चार्ट में टॉप पर है, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, इमली, पंड्या स्टोर और ये हैं चाहतें ने शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट पर टीआरपी हासिल की है। अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में वुमन एम्पावरमेंट पर ध्यान खींचता है, जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है और इमली ड्रामा और किरदारों के जीवन में उतार-चढ़ाव दिखाते हैं, जिससे दर्शक कनेक्टेड फील कर सकते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मिशन रानीगंज' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार अपनी टीम संग सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन के लिए हैं तैयार