1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film fukery 3 new song mashoor released

फिल्म 'फुकरे 3' का नया गाना 'मशहूर' हुआ रिलीज

movie fukrey 3
Mashoor Song Out: एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माताओं ने दर्शकों का ध्यान खीचनें के लिए पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। ये पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है जिसमें फिल्म के सबसे पसंदीदा किरदारों जैसे हनी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी फिर से वापस आ रहे है।
 
'फुकरे 3' सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर के साथ, फिल्म को लेकर प्रत्याशा आसमान छू रही है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'मशहूर' रिलीज कर दिया है। 
 
'मशहूर' गाने को अभिषेक नेलवाल ने गाया है और संगीत दिया है। मशहू के बोल अभिषेक नेलवाल और मृगदीप सिंह लांबा ने लिखे हैं। इस गाने में हनी और चूचा गैंग मशहूर होने के लिए भोली पंजाबन से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मशहूर गाने में एक तरफ भोली पंजाबन अपनी टीम के साथ प्रचार कर रही है, तो वहीं दूसरी तरह चूचा और हनी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
 
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फुकरे वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या 'मास्टर ब्लास्टर' में संजय दत्त संग काम करेंगे टाइगर श्रॉफ, एक्टर ने बताई सच्चाई