1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pankaj tripathi living with his wife in boys hostel

कभी बॉयज हॉस्टल में पत्नी के साथ रहते थे पंकज त्रिपाठी, अब हैं इतने करोड़ के मालिक

Pankaj Tripathi Birthday
पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 

 
पंकज त्रिपाठी को मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने के‍ लिए काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। वह न सिर्फ एक कमरे के मकान में रहे बल्कि गुजारे के लिए कई छोटे मोटे काम भी करना पड़े। पंकज ने एक होटल में बतौर कुक भी काम किया। 
 
एक शो में पंकज त्रिपाठी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बॉयज होस्टल में रहते थे। 'द कपिल शर्मा शो' में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि लड़कों के हॉस्टल में लड़कियों को आने की परमिशन नहीं थी, लेकिन मैंने एनएसडी पास करने से पहले ही शादी कर ली थी और मेरी पत्नी गुपचुप तरीके से मेरे साथ रहती थीं। 
 
पंकज ने कहा था, आमतौर पर बॉयज हॉस्टल पर लड़के कम कपड़े पहन कर घूमते हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मेरी पत्नी भी मेरे साथ रहती है तो सभी ने हमें बहुत सपोर्ट किया और सभी बड़े ही अच्छे से वहां रहने लगे। इसके साथ ही उन लोगों को बिहेवियर भी काफी शांत हो गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पत्नी के साथ रहने की बात वार्डन को पता लग गई थी।
 
पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ की बात करें तो वह 40 करोड़ रुपए हैं। खबरों के अनुसार वह एक महीने में 30 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनकी कमाई का मेन सोर्स फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। पंकज एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं ब्रांड एंोर्समेंट के लिए वह 1-2 करोड़ लेते हैं। 
 
अगला लेख
कंगना रनौट ने साधा महेश भट्ट पर निशाना, बोलीं- इनका असली नाम 'असलम' है, शादी के लिए किया...