1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan anurag basu team up for aashiqui 3

कार्तिक आर्यन ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, 'आशिकी 3' में आएंगे नजर

Kartik Aaryan
फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन के सितारें बुलंदियों पर हैं। कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट की लशइन लगी हुई है। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्टर 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। 

 
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'आशिकी 3' लिखा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह की आवाज में 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम जहर जिंदगी का पी लेंगे हम' गाना बज रहा है। 
 
इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'अब तेरे बिन जी लेंने हम जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। आशिकी 3, ये होने जा रहा है दिल दहलाने वाला। बसु दा के साथ पहली बार।'

आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे है। अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे। साल 1990 में महेश भट्ट की 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने नजर आए थे। इसके बाद 2013 में मोहित सूरी ने 'आशिकी 3' का निर्देशन किया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिखे थे। 
 
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह कृति सेनन के साथ 'शहजादा' में दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास 'सत्यप्रेम की कथा' और 'फ्रेडी' जैसी फिल्में भी है।
 
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज