शनिवार, 5 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. palak muchhal mehndi ceremony photos
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 5 नवंबर 2022 (15:28 IST)

पलक मुच्छल की शादी की रस्में शुरू, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Palak Muchhal
बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल अपने बॉयफ्रेंड मिथुन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पलक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। हाल ही में, पलक की मेहंदी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

 
मेहंदी सेरेमनी में पलक मुच्छल ने नेवी ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों के साथ पलक ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। पलक के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ दिख रही है। 
इससे पहले पलक की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह येलो कलर के लहंगे और फ्लोरल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
 
पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। पलक की शादी बॉलीवुड सिंगर व म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा से मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी। मिथुन ख्यात संगीतकार प्यारेलाल के भतीजे हैं। 
 
पलक मुच्छल और मिथुन की नजदीकियां 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' से बढ़ी थी। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था। मिथुन ने फिल्म में म्यूजिक दिया था। वहीं पलक ने फिल्म में गाने गाए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अथिया शेट्टी के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें