• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranu mondal worked at bollywood actor feroz khan house
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 5 नवंबर 2022 (13:12 IST)

स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का बॉलीवुड से पुराना नाता, कभी इस एक्टर के घर करती थीं काम

स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का बॉलीवुड से पुराना नाता, कभी इस एक्टर के घर करती थीं काम | ranu mondal worked at bollywood actor feroz khan house
पश्चिम बंगाल के स्टेशन पर लता मंगेशर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर फेमस हुईं रानू मंडल एक समय बड़ी स्टार बन गई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए रानू के एक वीडियो के बाद म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। 

 
भले ही रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने गाना गाने का मौका दिया हो, लेकिन उनका बॉलीवुड से पुराना नाता है। इसका खुलासा खुद रानू ने किया था। खबरों के अनुसार रानू मंडल फिल्म निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान के घर में काम करती थीं।
 
रानू फिरोज खान के घर में रहा करती थीं। वहां वह खाना बनाने से लेकर झाड़ू-पोछा तक करती थीं। इतना ही नहीं फिरोज खान के बेटे मशहूर फरदीन खान और भाई निर्देशक संजय खान का ख्याल भी रखती थीं। उनके रहने, खाने, सोने, उठने तक का ख्याल रखती थीं।
 
रानू मंडल की सुरीली आवाज सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल हुई थी कि उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलने लगे थे। लेकिन कोरोना काल में रानू मंडल को काम मिलना बंद हो गया। स्टार बनने के बाद रानू मंडल के तेवर काफी बदल गए थे। उन्हें कई बार फैंस और मीडिया के साथ भी बदतमीजी करते देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
इस बीमारी से जूझ रहे वरुण धवन, बोले- पता नहीं क्यों...