1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pahalgam terror attack aamir khan skipped andaz apna apna special screening

पहलगाम आतंकी हमले से आमिर खान बेहद दुखी, अंदाज अपना अपना की स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं की अटेंड

Pahalgam terror attack
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस हमले से बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी दुखी है। कई सेलेब्स ने अपने अपकमिंग इवेंट कैंसिल कर दिए है। आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। 
 
आमिर खान भी पहलगाम आतंकी हमले से बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी 1994 की कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग छोड़ दी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। 
 
सुभाष के झा संग बातचीत के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि वह 'अंदाज अपना अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग में क्यों नहीं पहुंचे? इस पर उन्होंने कहा, मैं कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ उससे जुड़े रिपोर्ट पढ़ रहा था। मैं निर्दोष लोगों की हत्या से काफी दुखी हूं। मैं प्रिव्यू में जाने की स्थिति में नहीं था। मैं इसे इस सप्ताह के अंत में कभी भी देखूंगा।
 
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, राज संतोषी और मेरे अलावा इस फिल्म की कहानी पर किसी को विश्वास नहीं था। हमें फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी इसलिए, जब ये हिट नहीं हुई तो हमें बहुत दुख हुआ। फिर ये देखते-देखते कल्ट बन गई। राज और मुझे दोनों को सांस में सांस आई। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
उदित नारायण की किस कंट्रोवर्सी पर भड़के अमित टंडन, बोले- अगर मेरी पत्नी के साथ किया होता तो...