1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Padma Vibhushan Bharatnatyam dancer Yamini Krishnamurthy dies at 84

मशहूर भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharatanatyam dancer dies
Yamini Krishnamurthy dies: मशहूर भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन हो गया है। यामिनी ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। यामिनी का इलाज डॉ. सुनील मोदी की अध्यक्षता वाली एक टीम की देखरेख में हो रहा था।
 
यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन की खबर की उनके मैनेजर और सचिव गणेश ने शेयर की। उन्होंने पीटीआई को बताया, वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से आईसीयू में थीं।
 
यामिनी कृष्णमूर्ति का पार्थिव शरीर रविवार को उनके संस्थान 'यामिनी स्कूल ऑफ डांस' में दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। हालांकि यामिनी कृष्णमूर्ति के अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म 20 दिसंबर 1940 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था। यामिनी ने महज 17 साल की उम्र में भरतनाट्यम में डेब्यू किया था। वह भारत की सबसे पॉपुलर भरतनाट्यम डांसर थीं। यामिनी को तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी होने का सम्मान प्राप्त था। 
 
यामिनी कृष्णमूर्ति को नृत्य के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए देश के तीन सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 1968 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और साल 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से नवाजा गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब आकाशवाणी और दूरदर्शन ने लगा दिया किशोर कुमार के गानों पर प्रतिबंध