1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. oscars 2024 bhanu athiya first indian to got oscar award

Oscars 2024 : जानिए कौन हैं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली महिला

कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को 1983 में ऑस्कर मिला था

Oscar Awards 2024
Photo Credit : Twitter
Oscar Awards 2024: 96वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होने जा रहा है। भारतीय समयनुसार यह समारोह 11 मार्च मार्च को सुबह 4 बजे शुरू होगा। इस भारत की तरफ से कोई भी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई है। हालांकि पिछले साल भारत ने 2 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 
 
इससे पहले भी कई भारतीय ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। भानु अथैया भारत की पहली महिला है जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए 1983 में ऑस्कर मिला था। यह अवॉर्ड उन्होंने ब्रिटिश डिजाइनर जॉन मॉलो के साथ शेयर किया था।
फिल्म 'गांधी' को ब्रिटिश निदेँशक रिचर्ड ऑटेनबॉरो ने बनाया था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्टर समेत कुल 5 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। 
 
सिनेमा जगत में अमुल्य योगदान के लिए 1992 में दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे भी ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे। उन्हें 'अकादमी ऑनरेरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। साउंड एडिटर रेसुल पोक्कुट्टी को साल 2008 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
 
एआर रहमान भी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं। रहमान पहले भारतीय हैं जिन्हें दो कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। गीतकार गुलजार भी 'स्लमडॉग मिलियनेयर में 'यह हो 'गाने के लिए ऑस्कर से सम्मानित हो चुके हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Oscars 2024 : लॉस एंजिल्स में होगा विनर्स का ऐलान, जानिए भारत में कब और कहां देख सकेंगे समारोह