1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. omg 2 box office collection day 9 film reached 100 crore mark

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

Akshay Kumar
OMG 2 box office collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' सनी देओल की 'गदर 2' के तूफान के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए सर्टिफिकेट' मिला है। इसके बावजूद 'ओएमजी 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 
फिल्म अपनी रिलीज के 9वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। इस फिल्म की कमाई जहां गुरुवार और शुक्रवार को काफी नीचे गिरी थी, वहीं शनिवार को एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। संभलती दिख रही है।  'ओएमजी 2' ने शनिवार को 10.53 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 
 
इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.61 करोड़ रुपए हो गया है। 'ओएमजी 2' अक्षय कुमार के करियर की 16वीं फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है।
 
'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हेमा मालिनी ने देखी 'गदर 2', सोतेले बेटे सनी देओल की तारीफ करते हुए कही यह बात