बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. odia playback singer tapu mishra passed away due to covid 19
Written By
Last Modified: रविवार, 20 जून 2021 (16:26 IST)

कोरोना की वजह से लोकप्रिय सिंगर तपू मिश्रा का निधन

कोरोना की वजह से लोकप्रिय सिंगर तपू मिश्रा का निधन - odia playback singer tapu mishra passed away due to covid 19
Photo - Facebook
कोरोनावायरस की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। कई सेलेब्स का भी इस महामारी की वजह से निधन हो गया है। वहीं अब लोकप्रिय उड़िया गायिका और प्लेबैक सिंगर तपू मिश्रा का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। 
 
तपू मिश्रा 36 वर्ष की थीं। उनके पिता का भी 10 मई को कोरोना की वजह से निधन हो गया था। तपू पिछले एक महीने से कोरोना वायरस से जूझ रही थीं। उन्हें 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तपू मिश्रा के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरकर 45 रह गया था, जिसके बाद उन्हें दो दिन पहले वेंटीलेटर पर रखा गया था।
 
तपू का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता गया जिसके बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया जिसके चलते उनका निधन हो गया। तपू के निधन पर उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
तपू मिश्रा ने उड़िया फिल्म 'कुलनंदन' से फिल्मों में गायन के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी थी और कई भजन भी गाए। ओड़िया के अलावा तपू ने बंगाली, हिन्दी और अन्य भाषाओं में भी गाने गाए। 
 
ये भी पढ़ें
भाबीजी घर पर हैं जादुई शो है, अंगूरी भाभी अपने साथी कलाकारों और शो के बारे में