1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raju srivastava received death threats call from pakistan

राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, कॉमेडियन बोले- डरने वाला नहीं हूं

Raju Srivastava
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। राजू श्रीवास्तव ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके बताया कि पाकिस्तान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

 
राजू ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। अपने इस वीडियो में राजू श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास पाकिस्तान के नंबर के एक वॉट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें मंदिर और हिंदुत्व की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
 
राजू श्रीवास्तव ने कहा, मैं इस तरह की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैंने हिन्दू राष्ट्र में जन्म लिया है, जो प्रभु राम का नहीं वो किसी का भी नहीं। हिंदुत्व पर मुझे हमेशा गर्व होगा और मैं फिर दोहरा रहा हूं, जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।
 
राजू श्रीवास्तव से पहले उनकी टीम के एक मेंबर और उनके मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना को भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। अजीत ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जांच पुलिस कर रही है। 
 
अगला लेख
सारा अली खान ने शेयर की स्कूल डेज की ग्रुप तस्वीर, फैंस से कहा- फाइंड मी