1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nushrat bharucha will play lead in horror film chhori

हॉरर फिल्म 'छोरी' में नजर आएंगीं नुसरत भरूचा, मराठी फिल्म का है रीमेक

Horror film
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अदाकारा नुसरत भरूचा के साथ नई फिल्म लग गई है। नुसरत हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसका नाम 'छोरी' है।

 
नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वो 'छोरी' नाम की एक हॉरर फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे विशाल फुरिया डायरेक्ट करेंगे। 
 
नुसरत भरूचा 'छोरी' के लिए बहुत उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, 'मैं फिल्म छोरी का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। हॉरर जॉनर ने मुझे हमेशा एक्साइट किया है और छोरी की सबसे खास बात यह है कि यह सोसायटी को आईना दिखाती है। इससे हर वर्ग का दर्शक जुड़ पाएगा।
 
मैं विशाल के साथ काफी वक्त से काम करना चाहती थी और मुझे खुशी है कि हमने आखिरकार हाथ मिला ही लिया है। छोरी मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म है।
 
बता दें कि 'छोरी' मराठी भाषा की हॉरर फिल्म 'लपाछपी' की रीमेक होगी। इस फिल्म के मराठी वर्जन को भी विशाल ने ही निर्देशित किया है। और, अब हिंदी वर्जन को भी वही निर्देशित करने जा रहे हैं।
 
अगला लेख
अमिताभ बच्चन ने बताया, आईब्रो के बीच के स्पेश को क्या कहते हैं?