1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. not arjun kapoor malaika arora says yes to her new ott show

क्या मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'? एक्ट्रेस ने खोला राज | not arjun kapoor malaika arora says yes to her new ott show

malaika arora
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बीते काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। फैंस अक्सर इस कपल से शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे की एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को शादी के लिए 'हां' कह दी है। 

 
मलाइका अरोरा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं। मलाइका माथे पर हाथ रखकर शरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कहा।'
 
मलाइका की इस पोस्ट को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे उन्हें बधाई देने लगे थे। लेकिन अब शायद मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार कर रहे फैंस निराश हो सकते हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसे हां कहा है। 
 
दरअसल, मलाइका अरोरा ने एक नए रियलिटी शो के लिए हामी भरी है। इसका खुलासा मलाइका ने अपने नए पोस्ट में किया है। लेटेस्ट पोस्ट में मलाइका अरोरा व्हाइट कलर की टॉप पहने नजर आ रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हां मैंने डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आने वाले रियलिटी शो मूविंग मलाइका के लिए हां कर दी है। जहां आपको मेरे बारे में और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। आप को क्या लगा, मैं अपने रियलिटी शो की बात कर रही थी, जो कि 5 दिसंबर को रिलीज होगी।'
 
मलाइका की इस पोस्ट के बाद फैंस को उनकी शादी का और इंतजार करना पड़ेगा। मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फैंस ख़ूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' को लेकर राजकुमार राव ने कही यह बात