1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi new song zaalima coca cola released

नोरा फतेही का नया गाना 'जालिमा कोका कोला' हुआ रिलीज

nora fatehi
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। वही अब 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' से नोरा फतेही का नया गाना 'जालिमा कोका कोला' रिलीज हो गया है। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। रिलीज होते के साथ इस गाने ने धमाल मचा दिया है।

 
इस गाने में नोरा फतेही स्काई ब्लू कलर के लहंगे में बेहद हसीन लग रही हैं। उनके डांस मूव्स कमाल है। नोरा अपने बेली डांस से एक बार फिर लोगों को दीवाना बना रही हैं। 
 
इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। नोरा के इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने के बोल वायु ने लिखे हैं और टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
 
नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मुव्स से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। नोरा फतेही का हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाता है। वह एक बार फिर से अपने चाहने वालों को नोरा ने अपने शानदार डांस मुव्स से दीवाना बना दिया है।
 
बता दें कि फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नोरा फतेही एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 
अगला लेख
Honeymoon Planning : हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग तो साथ में रखें ये जरूरी चीजें