1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nora fatehi barbie look viral on instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा फतेही का बॉर्बी लुक, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Nora Fatehi
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। नोरा अपने डांस टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने में सफल रही हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।


नोरा फतेही इन दिनों हॉलीडे पर निकली हुई हैं और यहीं से उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
 
नोरा ने अपना बॉर्बी लुक शेयर किया है जिसमें वो रेड और पिंक कलर के कपड़ों, हैट और बालों में नजर आ रही हैं। तस्वीर देख फैंस उन्हें बॉर्बी गर्ल पुकार रहे हैं। 
 
नोरा के पूरे लुक की बात करें तो वह पिंक टॉप के साथ लाइट मेकअप और न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ गोल्डन हुप पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने पिंक कैप के साथ खूबसूरत सनग्लासेस लगाए हुए है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन दिया, 'क्या आप लोग नोरियाना की हॉट गर्ल समर के लिए तैयार हैं।'
 
बॉलीवुड में नई डांस क्वीन बनकर छाने वाली नोरा फतेही लगभग हर दूसरी फिल्म में नजर आ रही हैं। नोरा फतेही हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के गाने ओ साकी साकी में नजर आई थीं। यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
अगला लेख
कीकू शारदा को महंगी पड़ी एक कप चाय और कॉफी, चुकाने पड़े 78,650