1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nia sharma new song do ghoont released

रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया निया शर्मा का गाना 'दो घूंट'

Nia Sharma
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नया गाना 'दो घूंट' रिलीज हो चुका है। यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस गाने को सारेगामा म्यूजिक ने प्रजेंट किया है, और श्रुति राणे ने गाया है।

 
इस गाने ने निया शर्मा अपनी बोल्डनेस से सभी को दीवाना करती दिख रही हैं। निया ने अपने इस गाने का यूट्यूब लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ये एक पार्टी सॉन्ग है।
 
निया शर्मा सोशल मीडिया पर लगातार अपने इस गाने का प्रमोशन कर रही थीं। बीते दिन उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि 'दो घूंट' जल्द रिलीज होने वाला है। इसके बाद से ही फैन्स उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
 
निया हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं। जहां पर वह बतौर मेहमान बन कर घर में पहुंची थीं। इस दौरान निया ने सभी को खूब एंटरटेन किया।
 
अगला लेख
है तौबा : शरम को मारो गोली, और अपने हक की सजाओ डोली