1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nia sharma handbag stolen from her car tweet for help

कार से चोरी हुआ निया शर्मा का हैंडबैग, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मांगी मुंबई पुलिस से मदद

Nia Sharma
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ मुंबई में एक हादसा हो गया है। निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया।

 
निया शर्मा ने अकाउंट के माध्यम से मुंबई पुलिस से मदद की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल ओअर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।'
 
निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि 'अपना नम्बर मैसेज कर दें। जल्द ह उनसे संपर्क किया जाएगा। 
 
निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि निया शर्मा छोटे पर्दे की स्टाइलिश और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। पिछले दिनों निया अपने जन्मदिन पर खास तरह के केक काटने के लिए विवादों में रही थीं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा ‘नागिन 4’ में नजर आ रही हैं। अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का टाइटल भी पा चुकी हैं। वही निया की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ का दूसरा सीजन दर्शकों काफी पसंद आया था।
 
अगला लेख
सुशांत केस : सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों को बताया काल्पनिक, बोले- एक्टर की बहनों के पर एफआईआर गैरकानूनी