सम्बंधित जानकारी
- हॉट तस्वीरें शेयर कर जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान
- 'ब्रह्मराक्षस 2' एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने बताया- सोनाली बेन्द्रे ने दी थी एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह
- 'छलांग' एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बताया- कैसा रहा निर्देशक हंसल मेहता के साथ काम करने का अनुभव
- Bigg Boss 14 : करण पटेल ने जैस्मीन भसीन का किया समर्थन, राहुल वैद्य को कहा ट्रैश
- रेड मिनी ड्रेस में दिशा पाटनी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, हॉट तस्वीरें वायरल
रणवीर सिंह की 83 क्रिसमस पर होगी रिलीज़़, सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट
कोरोना वायरस के कारण तमाम फिल्मों के शेड्यूल गड़बड़ा गए हैं। सिनेमाघरों को कैपिसिटी का 50 प्रतिशत के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। इस नियम के कारण बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसर अपनी फिल्मों को रिलीज करने में हिचकिचा रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि उनकी फिल्में पहले तीन दिनों में हाउसफुल के साथ व्यवसाय करती है और वे इसे आधा कैसे कर सकते हैं।
यही कारण है कि सूर्यवंशी, जो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, की रिलीज टाल दी गई है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म में छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म 26 जनवरी वाले सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।
एक और बड़ी फिल्म 83 को क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी और यह फिल्म क्रिसमस पर ही रिलीज होगी। तब तक हो सकता है कि ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघर में जाने की अनुमति मिल जाए। पहले यह तय हुआ था कि पहले सूर्यवंशी रिलीज होगी और फिर 83, लेकिन अब 83 पहले रिलीज होगी और सूर्यवंशी बाद में।
