1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Neil Bhatt and Rinku Dhawan evicted from Bigg Boss 17 house

'बिग बॉस 17' में हुआ डबल एविक्शन, रिंकू धवन और नील भट्ट हुए बाहर

Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गए। वहीं मीका सिंह ने भी शो में एंट्री ली और अपने गानों पर घरवालों को खूब डांस करवाया। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने भी 'बिग बॉस' के मंच पर शिरकत की।
 
वहीं नील भट्ट और रिंकू धवन शो से एविक्ट हो गए हैं। इस हफ्ते एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक बतौर गेस्ट शो में आए थे। उन्होंने डबल एविक्शन की घोषणा की जिसके चलते नील के साथ-साथ रिंकू धवन भी बेघर हुईं। 
 
घर से बाहर निकलने के बदा रिंकू धवन और नील भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके हिसाब से बिग बॉस 17 का खिताब कौन जीत सकता है। नील ने आज तक संग बात करते हुए कहा कि वह ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शक्ल कभी नहीं देखना चाहेंगे। मैं अभिषेक कुमार को विनर बनता देखना चाहूंगा।
 
रिंकू धवन ने कहा कि उनके हिसाब से बिग बॉस 17 के तीन मजबूत खिलाड़ी मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हैं। रिंकू ने बताया कि वह मुनव्वरमें इस सीजन का विनर बनने की क्वालिटी देखती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉलीवुड में हास्य अभिनेता के तौर पर असरानी ने बनाई खास पहचान