sundarkand
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neha Dhupia, Birthday Party, Malaika Arora, Sohail

नेहा की जोरदार बर्थडे पार्टी... सोहेल हुए इन तो मलाइका हुईं आउट!

नेहा धूपिया
बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो बात-बात में पार्टियां करते रहते हैं। करण जौहर, संजय कपूर, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, सोफी चौधरी, नेहा धूपिया इनमें प्रमुख हैं। 


 
बात जब नेहा की बर्थडे की हो तो यह गैंग भला कैसे पीछे रह सकती है। 27 अगस्त को नेहा 37 वर्ष की हो गई और करण जौहर ने पार्टी रखी। 


 
इसमें ऊपर दिए गए नामों के अलावा सोहा अली खानल सोहेल खान, सीमा खान, महीप कपूर, साहिल सांघा, मनीष मल्होत्रा, अरशद वारसी, सुज़ैन खान, मनीष पॉल, वरुण धवन जैसी कई सेलिब्रिटीज़ मौजूद थी। 


 
पार्टी रात 9 बजे शुरू हुई और सुबह 4 बजे तक चली। जम कर धमाल मचाया गया। मलाइका और सोहेल का व्यवहार चर्चा का विषय रहा। 


 
सूत्रों के अनुसार मलाइका पहले से पार्टी में मौजूद थीं। जैसे ही सोहेल ने एंट्री ली, मलाइका वहां से खिसक लीं। पता नहीं नहीं क्यों वे सोहेल का सामना नहीं करना चाहती थी। बहरहाल सभी ने जम कर पार्टी में मजा लूटा और बर्थडे गर्ल नेहा को बधाई दी। 
ये भी पढ़ें
मुझे प्यार से लोग बाबा बुलाते हैं, मेरा कोई आश्रम नहीं है!