suvichar
Fri, 31 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Taimur Khan, Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan

सैफ-करीना के तैमूर बने पठानी नवाब

तैमूर खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर फिल्म इंडस्ट्री में अब तक के सबसे यंग और लोकप्रिय स्टार किड में शुमार हैं। तैमूर ने पहले अपने नाम और उसके बाद उनकी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत रखा है। करीना ने एक इंटरव्यू  में कहा था कि वो और सैफ यही बात करते हैं कि बेटा तैमूर, कपूर खानदान पर गया है या पटौदी खानदान पर। लेकिन हाल ही में हुई तैमूर की वायरल तस्वीर को देखकर तो पता लग रहा है कि वो पापा सैफ से काफी मिलते-जुलते हैं। 
 
सोशल मीडिया पर तैमूर की पठानी सूट में एक तस्वीर वायरल हुई है। तैमूर ने ब्लैक पठानी पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद क्यूट और अपने पापा सैफ अली जैसे नज़र आ रहे हैं। इससे पहले तैमूर की सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके बैठने का अंदाज़ बिलकुल नवाबों सा था। 
 
एक साल की कम उम्र में ही तैमूर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं और उनकी तस्वीरें लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही हैं। आखिर खूबसूरत मम्मी और हैंडसम पापा का बेटा है ही इतना सुंदर। 
ये भी पढ़ें
मान्यता के ऐसे फोटो देख संजय दत्त भड़के... याद आया टांगें तोड़ दूंगा