dharma sangrah
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Dutt, Baba Ram Rahim Singh, Baba

मुझे प्यार से लोग बाबा बुलाते हैं, मेरा कोई आश्रम नहीं है!

संजय दत्त
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए डेरा सच्चा सौदा बाबा राम रहीम के कारण कुछ ऐसे 'बाबा' भी बदनाम हो रहे हैं जो वास्तव में सच्चे बाबा हैं। इसके पहले भी कुछ 'बाबाओं' के काले कारनामे उजागर हुए हैं। बेचारे वे लोग भी परेशान हो रहे हैं जिन्हें प्यार से लोग 'बाबा' कहते हैं। 
 
फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त को लोग प्यार से बाबा कहते हैं। संजय दत्त यह सुन कर बहुत खुश भी होते हैं। अब बाबा राम रहीम के कारण सोशल मीडिया पर लोग संजू के मजे लेने से नहीं चूक रहे हैं। 
 
एक मैसेज चल रहा है, जिसमें लिखा गया है कि संजय दत्त ने ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है- मुझे ‍लोग सिर्फ प्यार से बाबा बुलाते हैं और मेरा कहीं कोई आश्रम नहीं है। 
 
उम्मीद है कि संजू बाबा भी इस तरह के मैसेज पढ़ कर आनंद उठा रहे होंगे। 
ये भी पढ़ें
सेलिना जेटली ने फिर दिखाया बेबी बम्प मगर इस बार...