1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. neetu kapoor has a nickname for alia bhatts sister shaheen

आलिया की बहन शाहिन भट्ट को इस नाम से बुलाती हैं नीतू कपूर

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के परिवार के साथ टाइम बिताते भी देखा जाता है। नीतू कपूर भी आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की पोस्ट पर कॉमेंट करती हैं।

 
हाल ही में आलिया की शाहीन भट्ट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसपर नीतू कपूर ने कॉमेंट तो किया लेकिन इसके साथ यह भी पता चला कि आखिर वह शाहीन को किस निकनेम से बुलाती हैं।
 
शाहीन भट्ट की यह सेल्फी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हल्के मेकअप के साथ शाहीन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में शाहीन ने लिखा, 'थोड़ी-सी लिप्स्टिक लगाएं और खुद को संभालें।'
 
शाहिन की इस खूबसूरत तस्वीर पर नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया है। नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेहद खूबसूरत शाहजी'। वहीं रिद्धिमा हार्ट इमोजी बनाया है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की थोड़ी शूटिंग बाकी है जो अक्टूबर के महीने से शुरू की जाएगी। 
 
अगला लेख
पहलाज निहलानी सुनाएंगे 'अयोध्या की कथा', इस दिन रिलीज होगी फिल्म