1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. neena gupta latest hot magazine photoshoot

59 की उम्र में बधाई हो अभिनेत्री नीना गुप्ता का हॉट अवतार

Neena Gupta
बॉलीवुड की हिट फिल्म बधाई हो की अभिनेत्री नीना गुप्ता नई फैशन स्टार बनती जा रही है। नीना अपने हर लुक के साथ साबित कर रही हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बधाई हो कि शानदार सक्सैस के बाद हाल ही में नीना ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।
 
नीना का यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में नीना ने ओवर साइज व्हाइट कलर की शर्ट के साथ क्रिम कलर का शॉर्ट्स पहना है। नीना ने इसके साथ लॉन्ग कोट भी कैरी किया हुआ है। 59 साल की उम्र में भी नीना का ये लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
 
इससे पहले नीना ने अपनी बेटी बेटी मसाबा संग हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थी। तस्वीरों में मां-बेटी शानदार आउटफिट्स में नजर आईं। जहां मसाबा मोनॉकनी में नजर आईं तो वहीं नीना गुप्ता ने स्टाइलिश ड्रेसेस कैरी की थीं।
 
फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में उनके रोल को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। नीना ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने सीरियल खानदान से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म वो छोकरी के लिए उन्हें श्रेष्ठ एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 
(Photo- Instagram)
अगला लेख
सिम्बा : फिल्म समीक्षा