1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nawazuddin siddiqui breaks silence on wife aaliya allegations

पत्नी के आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर महीने 10 लाख रुपए देता हूं...

nawazuddin siddiqui
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में दरार आ चुकी है। नवाज पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में आलिया ने कहा था कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। पत्नी द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी तोड़ दी है। 
 
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर साझा करते हुए अपनी बात कही है। एक्टर ने आलिया के सभी आरोपों को गलत बताया है। नवाजुद्दीन ने लिखा, मेरी चुप्पी के कारण मुझे हर जगह एक बुरा आदमी कहा जा रहा है। मैं चुप रहने का कारण यह है कि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे बच्चों के द्वारा भी पढ़ा जाएगा। 
 
नवाज ने कहा, झूठ और एक तरफा वीडियो के जरिए मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और लोगों का एक ग्रुप एन्जॉय कर रहा है। लेकिन कुछ चीजें मैं भी बताना चाहूंगा। पहली बात तो ये कि आलिया और मैं कई सालों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। हमारा पहले ही तलाक हो चुका है। लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए हमारी आपसी समझ थी।
 
उन्होंने आगे कहा, क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और 45 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्कूल मुझे हर रोज लेटर भेज रहा है कि बहुत लंबी छुट्टियां हो गई हैं। मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है और दुबई में अपनी स्कूली शिक्षा को मिस कर रहे हैं।
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण... इस दुनिया पर कोई भी माता-पिता कभी नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित रहें या अपने भविष्य को खराब करें, वे हमेशा अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। आलिया को पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं बच्चों संग दुबई शिफ्ट होने से पहले आलिया को 5-7 लाख रुपए महीने के दिए जा रहे थे। 
 
नवाजुद्दीन ने बताया कि बच्चों की स्कूल फीसल मेडिकल और ट्रैवल का खर्चा अलग से दिया जाता है। पत्नी की इनकम को सेट करने के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। आलिया को लग्जरी गा‍ड़ियां दी गई, लेकिन उन्होंने गाड़ियां बेचकर पैसा खुदपर खर्च कर लिया। 
 
एक्टर ने कहा, उन्होंने बच्चों के लिए मुंबई में लैविश सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी यिदा है। बच्चे छोटे होने की वजह से आलिया को घर का मालिक बनाया गया। उन्होंने दुबई में भी बच्चों के लिए अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। जहां आलिया भी लग्जरी लाइफ जीती हैं। आलिया पैसा हड़पने के लिए उनपर इतने आरोप लगा रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्शन से भरपूर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर रिलीज