राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन
Photo : Twitter
नेदुमुदी वेणु के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नेदुमुदी वेणु ने पढ़ाई के बाद पत्रकारिता में हाथ आजमाया था। इसके बाद वो थियेटर और फिल्मों की तरफ आए। नेदुमुदी वेणु ने 1978 में निर्देशक जी अरविंदन की फिल्म 'थंबू' से मॉलीवुड में डेब्यू किया था।
तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों के विजेता, वेणु अपने मनभावन और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी टीआर सुशीला और दो बेटे उन्नी और कन्नन हैं।
वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वो दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे।

