76 साल के नाना पाटेकर की जबरदस्त फिटनेस ने जीता दिल, ट्राइसेप डिप्स वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 76 साल के नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें ट्राइसेप डिप्स करते हुए देखा जा सकता है।
नाना पाटेकर का यह वीडियो फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कसबेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नाना पाटेकर को बहुत ही सहजता और बिना किसी थकान के 15 ट्राइसेप डिप्स लगाते दिख रहे हैं। वह टैन कलर की शॉर्ट्स, सफेद बनियान और गले में गमछा डाले नजर आ रहे हैं।
अतुल कसबेकर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, आ-हो नाना साहेब...!!! आपने मुझे अपने फिटनेस लक्ष्यों को रीसेट करने पर मजबूर कर दिया है। अतुल ने यह भी बताया कि उन्होंने वीडियो थोड़ा देर से बनाना शुरू किया, जिसके कारण वह पूरे 15 डिप्स रिकॉर्ड नहीं कर पाए, लेकिन जो उन्होंने कैद किया, वह वाकई प्रेरणादायक है।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग नाना पाटेकर की इस फिटनेस और अनुशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें उनकी सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के लोकप्रिय किरदार 'उदय शेट्टी' के रूप में याद कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'कंट्रोल उदय कंट्रोल।' एक अन्य ने लिखा, 'उदय भाई अभी भी एकदम फिट दिख रहे हैं।' वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर अपना उत्साह दिखाया है।
नाना पाटेकर अपने सख्त अनुशासन और सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे हर दिन करीब डेढ़ से दो घंटे शारीरिक गतिविधियों को देते हैं। उनके वर्कआउट में केवल आधुनिक जिम एक्सरसाइज ही शामिल नहीं हैं, बल्कि वे सूर्य नमस्कार जैसी पारंपरिक और प्राकृतिक व्यायाम तकनीकों को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं।
नाना पाटेकर के करियर की बात की जाए, तो वे आज भी फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय हैं। साल 2025 में उन्होंने 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों के साथ शानदार काम किया था। वह हाल ही में 'ओ रोमियो' में नजर आए। इसके आलवा उन्होंने 'सुबेदार' और 'संकल्प' में भी अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें