मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mumbai police summoned kangana ranaut rangoli chandel
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 नवंबर 2020 (12:30 IST)

कंगना रनौट और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, जानिए क्या है मामला

कंगना रनौट और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, जानिए क्या है मामला - mumbai police summoned kangana ranaut rangoli chandel
अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार समन भेजा है। मुंबई पुलिस कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल से पूछताछ करना चाहती है। इस समन में पुलिस ने कंगना और रंगोली को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।

 
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कंगना और रंगोली पर ट्विटर पर नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली को समन भेजकर 26-27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था मगर दोनों हाजिर नहीं हुई थीं। दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैय्यद की शिकायत के बाद कंगना और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। एफआईआर के मुताबिक, कंगना और उनकी बहन रंगोली ने अपने ट्वीट्स के जरिए सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और महाराष्ट्र सरकार का नाम बदनाम करने का काम किया है। 
 
ये भी पढ़ें
ठंड में सबसे बड़ी समस्या क्या है : मजेदार है JOKE