सम्बंधित जानकारी
- महिलाओं को सिनेमा में अच्छे रिप्रेजेंटेशन की जरूरत है: भूमि पेडनेकर
- बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई सामने, एक्टर-निर्देशक तारिक शाह का निधन
- सलमान खान को जॉन अब्राहम ने दी चुनौती, राधे से टकराना पड़ न जाए भारी!
- हिंदी मीडियम एक्ट्रेस सबा कमर ने मंगेतर संग तोड़ा रिश्ता, क्या बॉयफ्रेंड पर लगे यौन शोषण के आरोप बने वजह?
- सलमान खान फिल्म्स ने प्रभुदेवा को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की खास तस्वीर
अजय देवगन के प्रोडक्शन से जुड़े 12 लोगों ने किया कोरोना नियमों का उल्लंघन, केस दर्ज
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े 12 स्टाफ के खिलाफ कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए मामला दर्ज हुआ है। ये क्रू मेंबर वसई के सनसिटी इलाके में फिल्म 'मेडे' के सेट का निर्माण कर रहे थे।
खबरों के अनुसार मानिकपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भाऊसाहेब अहिरे ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान कई लोगों को कोरानावायरस को लेकर बनाए गए नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए पकड़ा। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े क्रू मेंबर्स वसई के सनसिटी इलाके में फिल्म के सेट का निर्माण कर रहे थे। इनपर भीड़ जमा करने और कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप है।
खबरों के मुताबिक सनसिटी ग्राउंड में जो सेट तैयार हो रहा था, उसमें एक प्लेन क्रैश का सीन शूट होना था। मानिकपुर पुलिस स्टेशन में अजय के स्टाफ से जुड़े जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें गार्डेनिया स्टूडियो के लोकेशन मैनेजर दानिश जैसवाल भी शामिल हैं।
विवाद बढ़ने के बाद वसई के तहसीलदार उज्जवल भगत ने बताया, हमने निर्धारित शुल्क लेकर केवल ग्राउंड को किराए पर दिया था। शूटिंग या सेट निर्माण की कोई मंजूरी नहीं दी गई है। इसके लिए उन्हें लोकल पुलिस और नगर निगम से अनुमति लेनी चाहिए थी।
बता दें कि फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन एक पायलट की भूमिका में हैं और रकुल प्रीत सिंह उनके साथ को-पायलट की भूमिका में होंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। अजय ने 2016 में फिल्म 'शिवाय' का निर्देशन किया था और अब 'मेडे' से वह निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।
