1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mrunal thakur starrer dacoit teaser out film release on 25 dec

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

film dacoit teaser
मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। 
 
टीजर में मृणाल, अनुराग और अदिवि का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है। टीजर की शुरुआत होती है मृणाल ठाकुर के इंटेंस लुक से। उसका अतीत उसे बर्बाद करने के लिए उसके पीछे पड़ गया है।
 
वहीं अनुराग कश्यप इस बार भी विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। टैगलाइन से समझ आ सकता है कि फिल्म एक्शन थ्रिलर के साथ लवस्टोरी भी होगी। हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
 
मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म डकैत का टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक्स के साथ रीयूनियन। कड़वी? नहीं। विनाशकारी? हां, बिल्कुल।
 
फिल्म डकैत 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म डकैत में मृ़णाल ठाकुर, अदिवि शेष, और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, जैन मैरी खान, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुभाष घई ने लगाई खलनायक के सीक्वल पर मुहर, पूरी हुई फिल्म की स्क्रिप्ट