मंगलवार, 29 जुलाई 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (11:52 IST)

सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

Mouni Roy
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साउथ इंडियन दुल्हन बनीं मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लगी हैं। मौनी ने सूरज संग मलयाली रीति-रिवाज से शादी रचाई है। सूरज साउथ इंडियन हैं, इसलिए उनके कल्चर का सम्मान करते शादी साउथ इंडियन रस्मों रिवाज से हुई।
 
तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। मौनी ने मांग टीका, माथा पट्टी, झुमके, चोकर सेट, गोल्डन कड़े, कमरबंद पहना है। 
 
इससे पहले मौनी रॉय की शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों ने गोवा में शादी रचाई है।
 
बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई के जाने माने बिजनेसमैन है। मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। 
 

यह भी पढ़िए:
 
 
 
ये भी पढ़ें
शहनाज गिल के बर्थडे पर भाई शहबाज ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, बोले- तेनु मेरी वी उम्र लग जावे...