1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy share her hot photos in white saree

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

MouniRoy
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  मौनी रॉय अक्सर अपनी बोल्‍ड और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। अब एक्‍ट्रेस की लेटेस्‍ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
 
इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्‍हाइट साड़ी में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्‍लाउज पहना हुआ है। उन्‍होंने इस ड्रेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्‍स और नेकलेस पहना है। खुले बालों में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
इस फोटोशूट के साथ मौनी रॉय ने कैप्‍शन में लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है जब मैं खुद को साड़ी में देखती हूं।' उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 


मौनी रॉय ने हाल ही में रेड कलर की साड़ी में भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। मौनी रॉय अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बना लेती हैं।
 
टीवी सीरियल 'नागिन' से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब उनकी फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।
 
अगला लेख
पत्नी लिजेल ने बताया, हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है रेमो डिसूजा की हालत