शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy looks stunning in latest photos goes viral
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (16:44 IST)

व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल

व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल - mouni roy looks stunning in latest photos goes viral
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड स्वीरें शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय बीते दिनों मालदीव में वेकेशन मनाने गई थीं।

 
मालदीव वेकेशन के दौरान मौनी ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में एक बार फिर मौनी रॉय ने मालदीव वेकेशन के दौरान की अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है। 
 
इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट शियर स्टॉल और स्टाइलिश ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग हेवी ईयरिंग्स पहने हैं।
 
पेड़ों के बीच खड़ी मौनी बेहद हॉट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की जुल्फें बिखरी नजर आ रही हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, 'किसी कहानी का अंत सबसे अच्छा हो सकता है। पर उसका सफर...' मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।
 
ये भी पढ़ें
जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनौट को राहत नहीं, 14 सितंबर तक टली सुनवाई