1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sukesh used to call jacqueline from tihar jail

मनी लॉन्ड्रिंग केस : तिहाड़ जेल के अंदर से जैकलीन फर्नांडिस को फोन करता था सुकेश, भेजे थे महंगे गिफ्ट्स

Money Laundering Case
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से ईडी ने बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की थी। यह पूछताछ रंगदारी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के केस से संबंधित थी। जेल में बंद सुकेश ने तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगी थी। 

 
खबरों के अनुसार सुकेश कॉलर आईडी में गड़बड़ी करके तिहाड़ जेल से जैकलीन को फोन करता था। सुकेश तिहाड़ जेल के अंदर से स्पूफिंग के जरिए जैकलीन को कॉल करता था। वह अपनी पहचान बदलकर बात करता था। जैकलीन को फोन पर वह खुद को बड़े ओहदेदार के तौर पर पेश कर रहा था।
 
खबरों की माने तो जब जैकलीन सुकेश के झांसे में आने लगी तो वह महंगे फूल और चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर भेजने लगा। जैकलिन ये नहीं समझ पा रही थी कि ये सब तिहाड़ जेल में बंद सबसे शातिर ठग सुकेश चंदशेखर कर रहा है। वह सभी तरह की साजिशों से अनजान थीं।
 
ईडी के पास सुकेश के 2 दर्जन से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड्स हैं जिनके आधार पर यह पता चला कि यह आदमी जैकलीन को भी धोखा दे रहा था। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने बॉलीवुड की मशहूर फीमेल सेलिब्रेटी को सुकेश ने अपना शिकार बनाया था।
 
अगला लेख
कौन बनेगा करोड़पति 13 : वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर कसा तंज, बोले- रिश्ते में हम उनके बाप हैं