मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taapsee pannu starrer assi moive trailer anubhav sinha
Last Modified: बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (17:39 IST)

उस रात वो घर नहीं पहुंची, तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Assi Trailer
तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'अस्सी' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और इंटरनेट को उनका यह अवतार खूब पसंद आ रहा है। थप्पड़ के बाद एक बार फिर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ काम करते हुए तापसी उसी स्पेस में लौटती दिख रही हैं, जिसे फैंस हमेशा उनका मानते रहे हैं। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है।
 
ट्रेलर की शुरुआत एक डराने वाली घटना से होती है जहां एक लड़की जघन्य अपराध का शिकार होती है। फिल्म की टैगलाइन है— 'उस रात वो घर नहीं पहुंची।' फिल्म में तापसी का किरदार एक निडर और जिद्दी वकील का हैं, जो व्यवस्था और समाज के अंधेरे पहलुओं से लड़ते हुए न्याय दिलाने की कोशिश करती हैं।
 
ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तापसी की इंटेंस परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर तारीफ होने लगी। किसी ने लिखा, 'OG एनर्जी वापस आ गई है', तो किसी ने कहा, 'OG प्रोटैगनिस्ट आ गई हैं।'
 
फैंस खास तौर पर उन्हें एक बार फिर स्ट्रॉन्ग और परफॉर्मेंस-ड्रिवन रोल में देखकर बेहद खुश नज़र आए। एक यूज़र ने लिखा, “यह वाली तापसी ही चाहिए थी,” तो दूसरे ने कहा, “इतना इंतजार वर्थ ईट था।”
 
कई लोगों का मानना है कि यह जॉनर तापसी के लिए ही बना है। एक कमेंट में लिखा गया, 'ये स्पेस उसके लिए बना था, तापसी मैम ने कर दिखाया,' जबकि किसी ने कहा, 'उन्हें फिर से इस जगह पर राज करते हुए देखने के लिए बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूँ!!'
 
फिल्म 'अस्सी' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा है। 'अस्सी' में तापसी के साथ कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुक्य भूमिका में हैं। 
ये भी पढ़ें
6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए राजामौली के सामने रखी थी यह शर्त